Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Jharkhand Rajya Sabha Elections : NDA समर्थित परिमल नाथवानी और JMM प्रत्याशी बैद्यनाथ राम जीते, कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा हारे

Jharkhand Rajya Sabha Elections : NDA समर्थित परिमल नाथवानी और JMM प्रत्याशी बैद्यनाथ राम जीते, कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा हारे

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। झारखंड राज्यसभा चुनाव (Jharkhand Rajya Sabha Elections) में एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी (NDA supported Parimal Nathwani) ने जीत दर्ज कर ली है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम (JMM candidate Baidyanath Ram) ने भी जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा (Congress candidate Pranab Jha) को हार का सामना करना पड़ा है।

पढ़ें :- असम चुनाव : नहीं बनी कांग्रेस से हेमंत सोरेन की बात, JMM अब अकेले होगी चुनावी मैदान में!

एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी (NDA supported Parimal Nathwani) को 28 वोट व कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा (Congress candidate Pranab Jha) को सिर्फ 20 वोट मिले। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 3 वोट रद्द किए गए। ये चौथा मौका है जब परिमल नाथवानी संसद के उच्च सदन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

चुनाव परिणाम आने के बाद परिमल ने एक पोस्ट में लिखा,राज्यसभा सदस्य के तौर पर चौथे कार्यकाल के लिए सेवा करने का अवसर मिलने पर मैं बहुत आभारी हूं। यह पल मेरे लिए बहुत भावुक करने वाला है क्योंकि यह झारखंड से मेरा तीसरा कार्यकाल होगा। यही वह धरती है जहां से 2008 में मेरी संसदीय यात्रा शुरू हुई थी। अपनी कर्मभूमि में एक बार फिर लौटना मेरे लिए बहुत गर्व और विनम्रता का विषय है।

उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी का नेतृत्व वाले एनडीए का उनके समर्थन के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। झारखंड विधानसभा के उन सभी सदस्यों का भी दिल से धन्यवाद जिन्होंने इस पूरी यात्रा के दौरान वोट दिया और समर्थन किया। नए संकल्प और ईमानदारी के साथ, झारखंड और यहां के लोगों के हितों और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा। जोहार झारखंड!

Advertisement