1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्टअटैक से निधन, दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित

झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्टअटैक से निधन, दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित

झारखंड सरकार (Government of Jharkhand) के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू (Cabinet Minister Sudivya Kumar Sonu) के आकस्मिक निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। राज्य सरकार ने मंत्री के निधन पर 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक (State Mourning) घोषित किया है।

By santosh singh 
Updated Date

रांची। झारखंड सरकार (Government of Jharkhand) के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू (Cabinet Minister Sudivya Kumar Sonu) के आकस्मिक निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। राज्य सरकार ने मंत्री के निधन पर 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक (State Mourning) घोषित किया है। इस दौरान सरकारी स्तर पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत शोक व्यक्त किया जाएगा। वहीं, 7 सितंबर को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

पढ़ें :- 'बिहार पुलिस ने पैर नहीं, सेना में जाने के सपने तोड़े', राहुल,बोले- मोदी जी इनकी टूटी हड्डी तो जुड़ जाएगी, क्या इनके टूटे सपने आप लौटा सकते हैं?

 पूरे झारखंड में राजकीय शोक

राज्य सरकार की ओर से जारी घोषणा के मुताबिक, 6 एवं 7 सितंबर को पूरे झारखंड में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सरकारी स्तर पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत दिवंगत मंत्री के प्रति शोक और सम्मान व्यक्त किया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर राज्य में शोक का माहौल और गहरा गया है।

राजकीय शोक के साथ ही राज्य सरकार ने 7 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है। सरकार की ओर से यह निर्णय मंत्री के निधन के सम्मान में लिया गया है। सुदिव्य कुमार सोनू (Sudivya Kumar Sonu) के निधन से राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

झामुमो का राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन स्थगित

पढ़ें :- हापुड़ जातीय हिंसा में दलित युवक की मौत पर गरमाई सियासत, मायावती और चन्द्रशेखर की आयी प्रतिक्रिया

मंत्री के निधन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी अपने प्रस्तावित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। झामुमो की ओर से 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ प्रस्तावित राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाना था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। वहीं, सहयोगी दल कांग्रेस ने भी अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुआ निधन

बताया जा रहा है कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू (Cabinet Minister Sudivya Kumar Sonu) की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर सामने आते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मंत्री के निधन से झारखंड की राजनीति में भी शोक का माहौल है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...