Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. june maah grah raashi parivartan : जून माह में ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन,जानिए क्या होगा इसका असर

june maah grah raashi parivartan : जून माह में ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन,जानिए क्या होगा इसका असर

By अनूप कुमार 
Updated Date

june maah grah raashi parivartan : ज्योतिष में ग्रह परिवर्तन बड़ी घटना मानी जाती है। जून माह में ग्रहों की चाल बदलेगी। कुछ ग्रह अभी तक जिस राशि में गोचर कर रहे थे वे दूसरी राशि में गोचर करेंगे। जून 2022 में तीन ग्रह सूर्य, शुक्र और मंगल राशि परिवर्तन  करने वाले हैं।सूर्य की मिथुन संक्रांति जून माह में है। 15 जून को सूर्य देव राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं ग्रह मंडल के राजकुमार बुध वृष राशि में वक्री से मार्गी होंगे।

पढ़ें :- 19 मार्च को मीन राशि अस्त होंगे शुक्र ग्रह,  इन पांच राशियों के लिए बहुत ही यह खगोलीय परिवर्तन होने वाला है शुभ 

जून में ही न्याय के देवता शनि ग्रह कुंभ राशि में मार्गी से वक्री होंगे। मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन 27 जून को होगा। इस दिन मंगल का मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर होगा।शुक्र का मेष राशि से निकलकर वृष राशि में गोचर 18 जून को होना है। शुक्र का यह राशि परिवर्तन सुख, वैभव में वृद्धि करने वाला होगा।शनि की कुंभ राशि में उल्टी चाल 05 जून से प्रारंभ होगी। शनि के वक्री होने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।बुध ग्रह अभी वृष राशि में वक्री है, जो 04 जून से मार्गी हो जाएगा।

Advertisement