Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘कच्चा बादाम’ फेम Anjali Arora ने फैंस के ‘दिलों पर चलाई छुरियां’, ये गाना Youtube बना पर नंबर 1

‘कच्चा बादाम’ फेम Anjali Arora ने फैंस के ‘दिलों पर चलाई छुरियां’, ये गाना Youtube बना पर नंबर 1

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Dil Pe chalayi churiya on top : ‘कच्चा बादाम’ रील से वायरल होने वाली  अंजली आरोड़ा ने एक बार फिर लोगों के ‘दिलों पर छूरियाँ’ चला दी हैं। अंजल के इंस्टाग्राम पर 13 मिलयन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जब भी इनका कोई वीडियो आते ही वायरल हो जाता है। इंस्टाग्राम पर छाई रहने वाली अंजली एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज़ करके youtube पर छा गयी है। उनके गाने ने मात्र 3 दिन के अंदर ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है।

पढ़ें :- एकेटीयू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, प्रवेश के लिए होगा एक और विशेष चरण, 19 से 27 अगस्त तक काउंसिलिंग

अंजलि अरोड़ा की ने फैंस के ‘दिल पे चलयी छुरियाँ’

टी-सीरीज ने  14 जुलाई को अपने YOUTUBE पर ‘दिल पे चलाई छुरियां’ गाना रिलीज किया था। इसे राजू  ने अपनी आवाज में गाया था। ये गाना एक रीमिक्स है, क्योंकि इसका ओरिजिनल वर्जन सोनू निगम ने फिल्म ‘बेवफा सनम’ के लिए गाया था। फिल्म में ये गाना नहीं था, एल्बम में इसे शामिल किया गया था। अब कई सालों के बाद इसका रीमिक्स वर्जन काफी धूम मचा रहा है। अंजली अरोड़ा  को फैन इस गाने में काफी पसंद कर रहे हैं। ‘दिल पर चलाई छुरियां’ गाने को तीन दिन में 10 मिलियन से ज्यादा Youtube पर व्यूज मिल चुके हैं और ये गाना नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

 इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है गाना बने लाखों रील

पढ़ें :- Video : मकान देखने गए दंपत्ति को गेट खुलते ही पिटबुल कुत्ते ने काट कर खून से कर दिया लथपथ, खड़े हो गए रोंगटे

ये गाना लोगों की दिलों पर राज कर रहा है।  इसपर  हर कोई इंस्टाग्राम पर रील बना रहा है। बादाम गर्ल  की अदाओं पर एक यूजर ने लिखा, “आप फायर हो”। दूसरे यूजर ने लिखा, “सैड सॉन्ग पर ऐसे गजब की डांस क्रिएटिविटी कैसे की आप सबने”। एक और अन्य यूजर ने लिखा, “आपके डांस मूव्स बहुत ही अच्छे हैं”। बता दें  ये गाना एक अपने प्यार से धोखा पाने के बाद फीलिंग को एक्सप्रेस करने पर बनाया गया था, लेकिन पत्थर के इंस्ट्रूमेंट और म्यूजिक से जिस तरह से राजू कलाकार ने सेड सांग को डांसिंग वाला गाना बनाया।

 

जानिए कौन है राजू कलाकार

राजू कलाकार का असली नाम राजू भट्ट है । उनकी पत्नी मायके गयी थी इसके बाद वो पत्नी को लाने उसके मायके सूरत गये थे। इसके बाद उनकी पत्नी आने से मना कर दिया। इसपर  टूटा सा दिल लेकर चले राजू कलाकार ऐसे ही एक दिन दोस्त के साथ बैठे थे और उन्होंने ‘दिल पे चलाई छुरियां’ गाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज में दोस्त को गाना इतना पसंद आया कि उसने इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया और देखते ही देखते वह वायरल हो गया। इस गाने के लिए हाल ही में सोनू निगम भी राजू कलाकार का हौंसला बढ़ाते दिखाई दिए थे।

पढ़ें :- योगी सरकार नमामि गंगे योजना से बदलेगी गोमती नदी की तस्वीर, नालों की टैपिंग से एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा सीवेज

 

 

 

Advertisement