Kamakhya Express Derails: ओडिशा के कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां पर 12551 एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर घायलों की पुष्टि नहीं की गयी है। अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं।
पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल
रिपोर्ट्स के अनुसार, कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की B9 से B14 तक की बोगियां पटरी से उतर गई हैं। इस हादसे पर, ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने कहा, “हमें 12551 कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने की सूचना मिली है। अब तक, हमें जानकारी मिली है कि 11 एसी डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। कोई भी घायल नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। जहां तक हमें जानकारी मिली है, दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।’
मिश्रा ने आगे कहा,’डीआरएम खुर्दा रोड, जीएम/ईसीओआर और अन्य उच्च स्तरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं। जांच के बाद हमें पटरी से उतरने का कारण पता चलेगा। हमारी पहली प्राथमिकता मार्ग पर प्रतीक्षा कर रही ट्रेनों को डायवर्ट करना और बहाली का काम शुरू करना है।’
हेल्पलाइन नंबर जारी
भुवनेश्वर हेल्पलाइन- 8455885999
पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
कटक हेल्पलाइन- 7205149591
भद्रक हेल्पलाइन- 9437443469