Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kanchenjunga Express Accident: मालगाड़ी की जोरदार टक्कर से कंचनजंगा एक्सप्रेस कई बोगियां पटरी से उतरीं, अब तक 5 की मौत 25 घायल

Kanchenjunga Express Accident: मालगाड़ी की जोरदार टक्कर से कंचनजंगा एक्सप्रेस कई बोगियां पटरी से उतरीं, अब तक 5 की मौत 25 घायल

By Abhimanyu 
Updated Date

Kanchenjunga Express Accident: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। यहां पर सोमवार सुबह एक मालगाड़ी ने अगरतला से सियालदाह जारी रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस (Kanchenjunga Express) की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। इस रेल हादसे में अब तक पांच लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 25 के घायल बताए जा रहे हैं।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

जानकारी के मुताबिक, यह रेल हादसा दार्जिलिंग जिले के रुइधासा में सोमवार सुबह लगभग नौ बजे के हुआ। मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को इतनी ज़ोर से टक्कर मारी कि ट्रेन की बोगियां हवा में कई फीट हवा में उछल गईं। हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि नॉर्थईस्ट फ्रंटियर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी हैं। रेलवे, एनडीआरएप और एसडीआरएफ समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

रेल हादसे पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘दार्जिलिंग जिले में ट्रेन हादसे की खबर से सकते में हूं। खबर है कि कंजनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। जिला मजिस्ट्रेट, डॉक्टर और एंबुलेंस राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

दार्जिलिंग पुलिस के एडिशनल एसपी अभिषेक रॉय ने बताया, ‘हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है, 20-25 लोग घायल हैं। स्थिति गंभीर है। यह हादसा तब हुआ जब एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई।’ सियालदह पूर्वी रेलवे ने रंगापानी स्टेशन पर एक नियंत्रण डेस्क स्थापित किया है। इसके लिए दो नंबर जारी किए हैं।

पढ़ें :- पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का AAP पर हमला, 4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी करेंगे ‘हिसाब मांगो’ रैली

Advertisement