Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 10 साल बाद फिल्म में साथ दिखेंगे कंगना रनौत-आर माधवन,  साइकोलॉजिकल थ्रिलर में दिखेगी ये जोड़ी

10 साल बाद फिल्म में साथ दिखेंगे कंगना रनौत-आर माधवन,  साइकोलॉजिकल थ्रिलर में दिखेगी ये जोड़ी

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Bollywood Times :एक्ट्रेस कंगना रनौत और आर माधवन की जोड़ी फैंस काफी  पसंद करते हैं। जब भी दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम किया तब फिल्म  सुपरहिट हुई। साल 2011 में तनु वेड्स मनु में दोनों नज़र आए थे। इसके बाद दोनों तनु वेड्स मनु का सीक्वल ( 2015) में काम किए थे। दोनों ही फिल्मों में कंगना और माधवन की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। ट्विस्ट वाली बात ये है की दोनों दस साल बाद फिर बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएंगे। कंगना और माधवन ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना रनौत और आर माधवन साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म सर्कल में साथ नजर आएंगे। 10 साल बाद फैन इस जोड़ी को देखने के लिए बेताब हैं।

पढ़ें :- PM Modi Appeal Effect : सुप्रीम कोर्ट स्टाफ को 2 दिन का वर्क फ्रॉम होम, जज कार पूलिंग करके कोर्ट जाएंगे

कंगना और माधवान दिखेंगे 10 साल बाद

कुछ रिपोर्ट के अनुसार  कंगना-माधवन के  फिल्म की  लास्ट सीन्स हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स स्थित क्लब इल्यूजन में शूट किए जाएंगे। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर को भारत की अलग-अलग लोकेशन जैसे ऊटी, जयपुर, चेन्नई और हैदराबाद, में सूट किया गया है।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर में दिखेंगे कंगना और आर माधवान

प्रोड्यूसर ने बताया कि ये फिल्म इस कैटेगरी में ऑडी आडियन्स द्वारा पहले देखी गई किसी भी फिल्म से अलग है।फिल्म सर्कल को अपनी तरह का पहला साइकोलॉजिकल थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसके चलते फैन्स में रोल और स्टोरी को लेकर उत्साह बढ़ती जा रही है।  फैन इस जोड़ी को देखने के लिए बेकरार हैं।

पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने

 

Advertisement