Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. कंगना रनौत की सफाई- ‘मैं एक प्राउड हिंदू हूं… बीफ नहीं खाती; फिर अपने पुराने ट्वीट पर हुईं ट्रोल

कंगना रनौत की सफाई- ‘मैं एक प्राउड हिंदू हूं… बीफ नहीं खाती; फिर अपने पुराने ट्वीट पर हुईं ट्रोल

By Abhimanyu 
Updated Date

Kangana Ranaut Beef Controversy : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का नाम लिए बिना गोमांस खाने का आरोप लगाया था। जिस पर कंगना ने सफ़ाई देते हुए कहा कि वह सच्ची हिन्दू हैं और बीफ नहीं खाती हैं। हालांकि, वह अपने एक पुराने ट्वीट (वर्तमान में एक्स पोस्ट) को लेकर लोगों के निशाने पर आ गयी हैं।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग केस में 11वां संदिग्ध इंदौर से गिरफ्तार, सूरत से 2 हथियार बरामद

दरअसल, हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने कहा था, ‘’हिमाचल देवी-देवताओं का पवित्र स्थल है। देवभूमि है। यहां पर गोमांस का सेवन करने वाले चुनाव लड़ें, यह, यहां कि संस्कृति के लिए चिंता का विषय है, जिसका राजनीति से कोई सरोकार नहीं हैं।’ इन आरोपों का जवाब देते हुए कंगना ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘’मैं बीफ या अन्य किसी तरह का रेड मीट नहीं खाती हूं। यह काफी निंदनीय है कि मेरे खिलाफ बिना सिर-पैर की अफवाहें फैलाई जा रही हैं।’

पढ़ें :- राधिका आप्टे बोलीं- आलिया-दीपिका जैसी स्टार नहीं, थिएटर में फिल्म चलने की गारंटी नहीं

भाजपा उम्मीदवार ने आगे लिखा, ‘मैं हमेशा कई साल से योगिक और आयुर्वेद का समर्थन और प्रमोशन कर रही हूं। अब मेरी छवि खराब करने के लिए ऐसी रणनीति का कोई असर नहीं होगा। मेरे लोग जानते हैं कि मैं एक प्राउड हिंदू हूं। उन्हें कोई गुमराह नहीं कर सकता है। जय श्री राम।’

पुराने ट्वीट को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आयीं कंगना

कंगना रनौत के बीफ खाने के मुद्दे पर सफाई के बाद उनका एक पुराना ट्वीट का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल यह ट्वीट मई 2019 का है, जिसमें लिखा था बीफ या कोई भी मीट खाने में कुछ गलत नहीं है। यह धर्म की बात नहीं है, यह बात छिपी नहीं है कि कंगना 8 साल पहले शाकाहारी बन गई है और योगी की तरह रहना चुन चुकी है। वह सिर्फ एक धर्म में यकीन नहीं करती। दूसरी ओर उनका भाई मीट खाता है।’

पढ़ें :- 'रामायण 2' की रिलीज में हो सकती है देरी? निर्माता नमित मल्होत्रा ने बतायी ये बड़ी वजह
Advertisement