Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. The kaps cafe : कनाडा में हमले के बाद फिर खुला Kapil Sharma का कैफे, एक्टर ने इंस्टाग्राम पर दिया जानकारी

The kaps cafe : कनाडा में हमले के बाद फिर खुला Kapil Sharma का कैफे, एक्टर ने इंस्टाग्राम पर दिया जानकारी

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने अभी कुछ दिन पहले कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक नया कैफे खोला है।  इसका  नाम ‘कैप्स कैफे’ है। यह कैफे 9 जुलाई को एक हमले का शिकार हुआ था। इसके बाद कैफे को कुछ दिन के लिए बंद किया गया था। हमले के बाद  कैफे फिर से शुरू होने जा रहा है। इस बात की जानकारी कपिल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये दिया। कैफे के official  इंस्टाग्राम पेज पर भी एक पोस्ट शेयर किया गया।  जिसमें लिखा था कि हमने आपको बहुत मिस किया। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद। अब हम फिर से खुल गए हैं और पूरी गर्मजोशी और देखभाल के साथ आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। जल्दी मिलते हैं।

पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...
पढ़ें :- राहुल, बोले- SC की टिप्पणी से ज्ञानेश कुमार के झूठ का पर्दाफाश, 'फॉर्म 6 में अवैध-एकतरफा बदलाव', उनके पद के दुरुपयोग का है एक और सबूत

कपिल शर्मा ने दिया जानकारी  

कैफे के फिर से  खुलने जानकारी कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके दी। उन्होंने लिखा कि टीम @thekapscafe_ पर गर्व है, ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।इस कैफे के सह-मालिक कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ हैं। यह कैफे कनाडा के सरे (Surrey) इलाके में स्थित है। हमले को लेकर पुलिस का कहना है कि यह एक प्लान किया गया हमला था और इसमें लाडी गैंग का हाथ हो सकता है, जिसके तार एक प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े हो सकते हैं।

देखिये कैफे का लुक

वहीं अगर कैफे की सुंदरता की बात करें तो  कपिल का कैफे बहुत की खूबसूरत है।  कैफे की डेकोरेशन इतना प्यारा है जैसे की जन्नत लग रहा है। इसका मेन्यू पारंपरिक और मॉडर्न खाने का मिक्स है। कैफे के अंदर सफेद और गुलाबी रंग का खूबसूरत इंटीरियर है। एंट्री पर फूलों की बनी एक मेहराब है, जो अंदर आते ही आपको एक ऐसे माहौल में ले जाती है जहां क्रिस्टल के झूमर, गोल्डन टेबल्स हैं।

 

 

 

Advertisement