Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. मुस्लिम ठेकेदारों को कर्नाटक सरकार का बड़ा तोहफा, ठेके में चार फीसदी आरक्षण को कैबिनेट की मंजूरी

मुस्लिम ठेकेदारों को कर्नाटक सरकार का बड़ा तोहफा, ठेके में चार फीसदी आरक्षण को कैबिनेट की मंजूरी

By Abhimanyu 
Updated Date

Reservation for Muslim contractors in Karnataka: कर्नाटक कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने मुसलमान ठेकेदारों को बड़ा तोहफा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कैबिनेट ने कर्नाटक ट्रांसपैरेंसी इन पब्लिक प्रक्योरमेंट (KTPP) ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस संशोधन के बाद ठेके में मुसलमान ठेकेदारों को चार फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को सीएम सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्नाटक ट्रांसपैरेंसी इन पब्लिक प्रक्योरमेंट (KTPP) ऐक्ट में संशोधन पर मुहर लगाई गई है। मौजूदा विधानसभा सत्र (Karnataka Assembly Session) में ही इस संशोधन विधेयक को पेश किया जा सकता है। इससे पहले 7 मार्च को सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि सरकारी कामकाज के 4 फीसदी ठेके मुस्लिमों के लिए आरक्षित किए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट ने हेब्बल में कृषि विभाग (Agriculture Department) की 4.24 एकड़ जमीन को अंतरराष्ट्रीय पुष्प नीलामी बेंगलुरू (IFAB) के लिए दो साल के लिए किराया मुक्त आधार पर देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की। जनवरी में आग लगने की घटना के बाद ‘बेंगलुरु बायोइनोवेशन सेंटर’ (Bengaluru Bioinnovation Centre) में उपकरणों के पुनर्निर्माण और प्रतिस्थापन के लिए 96.77 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी देने पर भी चर्चा हुई।

कैबिनेट ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) में सुधार के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा की। इसके लिए उपाय सुझाने हेतु एक विशेषज्ञ समिति गठित करने तथा केपीएससी सदस्यों की नियुक्ति हेतु एक खोज समिति गठित करने का फैसला लिया गया।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement