Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन का समय आ गया है। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस्तीफा देने के लिए लोकभवन जाएंगे। इससे पहले अपने आवास पर जलपान के दौरान हुई बैठक में मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पद छोड़ने के अपने फैसले से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सिद्धारमैया दोपहर तीन बजे के करीबी पत्रकारों को संबोधित कर सकते हैं।
पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खरगे से राहुल गांधी का होने लगा मोहभंग? कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज
वहीं, कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल ने कहा कि, सिद्धरमैया ने मंत्रिमंडल सहयोगियों को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले के बारे में बता दिया है। कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के अनुसार डीके शिवकुमार उनके उत्तराधिकारी होंगे। इन सबके बीच मुख्यमंत्री ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय मांगा। हालांकि, लोक भवन सूत्रों ने कहा कि सिद्धरमैया ने अब तक राज्यपाल से मिलने के लिए समय नहीं मांगा है।
बता दें कि, कर्नाटक में मई 2023 में कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस दौरान सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थकों के बीच अपने अपने दावे किए जा रहे थे। हालांकि, कांग्रेस अलाकमान ने सिद्धारमैया के अनुभव पर भरोसा करते हुए उन्हें सीएम बनाने को मंजूरी दी, वहीं शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद से संतोष करना पड़ा। तब यह भी अटकलें लगी थीं कि दोनों नेताओं के बीच ढाई-ढाई साल सीएम पद पर रहने की सहमति बनी है।