Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘कार्तिक आर्यन’ ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹1 करोड़, सीएम ने जताया आभार

‘कार्तिक आर्यन’ ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹1 करोड़, सीएम ने जताया आभार

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 करोड़ की बड़ी धनराशि दान की है। अभिनेता की इस दरियादिली पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर ‘चंदू चैंपियन’ स्टार का विशेष आभार व्यक्त किया है।

पढ़ें :- 66 मौतें, 7 लाख लोग प्रभावित, 856 गांव पानी में डूबे: बाढ़ में जलमग्न है असम

बिना किसी दिखावे के की गुप्त मदद

हैरान करने वाली बात यह है कि कार्तिक आर्यन ने इस वित्तीय सहायता को लेकर अपने किसी भी सोशल मीडिया हैंडल पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की थी। आपको बता दें कि उन्होंने पूरी तरह से लाइमलाइट से दूर रहकर यह गुप्त दान दिया। उनके इस दान की जानकारी असम सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर धन्यवाद दिए जाने के बाद ही सामने आई, जिसकी अब फैंस और देशवासी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

असम में बाढ़ से हालात गंभीर

ध्यान देने वाली बात यह है कि असम इस समय मानसून की भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने के कारण गंभीर बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहा है। राज्य के कई जिलों में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और बड़े पैमाने पर राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन से पहले अभिनेता सलमान खान भी जमीनी स्तर पर राशन, दवाइयां और आवश्यक सामग्री भेजकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर चुके हैं।

पढ़ें :- Video-पिता असम सर​कार में मंत्री, Gen-Z बेटी उतरी NEET विरोध में, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के बीच वीडियो वायरल
Advertisement