Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Kartik Aaryan फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में इस सुपरस्टार की एंट्री, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

Kartik Aaryan फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में इस सुपरस्टार की एंट्री, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Entertainment World: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों और  लुक को लेकर अक्सर  सुर्खियों मे बने रहते  हैं।  स्टार की अपकमिंग  फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बता दे कार्तिक फिल्म  ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नज़र आएंगे। ये फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी नज़र आएंगी। लेकिन अब फिल्म को लेकर कार्तिक ने बड़ा अपडेट दिया है। ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’  में एक बड़े स्टार की एंट्री हुई है । आइए जानते  हैं कि वो बड़ा स्टार कौन है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर केस के सभी आरोपी जिला कोर्ट में पेश, सबको तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

 कार्तिक ने शेयर किया विडियो

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम  पर एक  वीडियो शेयर किया। जो कि उनके  अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’  का है। आप देख सकते हैं इस विडियो में जैकी श्राफ़ नज़र आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने इस वीडियो के साथ लिखा है, लाइट्स कैमरा और द ओजी हीरो. इस तरह से फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में जैकी श्रॉफ की एंट्री की जानकारी सामने आई है. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ फिल्म में जैकी श्रॉफ की एंट्री से फैंस एक्साइटेड हो गए हैं.

 फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ 2026 में होगी रिलीज

बता दे कि  फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ 2026 में रिलीज होगी। मई से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गया था। इसकी शूटिंग  क्रोशिया में हुई और राजस्थान मे हो रही है। फिल्म अगले साल 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  बता दें कि इस फिल्म के पहले कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आ चुके हैं।

 

पढ़ें :- महीप कपूर ने अपनी उम्र को लेकर कंफ्यूजन किया दूर, बढ़ती उम्र पर रखी अपनी राय, 'मैं शानदार दिखना चाहती हूं'

 

Advertisement