Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. श्री राम मंदिर में डकैती करने वाले लोगों को सख्त सज़ा मिले, इसके लिए हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे : केजरीवाल

श्री राम मंदिर में डकैती करने वाले लोगों को सख्त सज़ा मिले, इसके लिए हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे : केजरीवाल

By Abhimanyu 
Updated Date

Ram Mandir Theft Row: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाया रहे हैं। जिसमें वह श्री राम मंदिर में डकैती करने वाले लोगों को सख्त सज़ा मिले, इसके लिए हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे।

पढ़ें :- 'मुन्नी से ज्यादा सपा बदनाम, PDA का फुलफॉर्म- पक्के-दलाल-अराजक...' बीजेपी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के बिगड़े बोल

आम आदमी पार्टी और केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में बताया कि आज, 12 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 11:30 बजे आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क के JMD टेंट में सुंदरकांड पाठ आयोजन किया जाएगा। केजरीवाल ने लिखा, “श्री राम मंदिर में डकैती करने वाले लोगों को सख्त सज़ा मिले, इसके लिए हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे और उनसे आशीर्वाद लेकर देशभर में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे।”

इससे पहले आप नेता केजरीवाल ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 12 जुलाई को सुबह 10 बजे रोहिणी के सेक्टर 10 में जापानी पार्क के JMD टेंट में सुंदरकांड का पाठ होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के बाद एक सिग्नेचर कैंपेन शुरू किया जाएगा, जिसमें लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि हाल की घटनाओं से पता चलता है कि केंद्र सरकार उन लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है जो राम मंदिर में “चंदा चोरी” और “डकैती” के लिए ज़िम्मेदार हैं। उन्होंने दावा किया कि ज़मीन के लेन-देन, निर्माण कार्यों के कॉन्ट्रैक्ट और मंदिर में चढ़ावे के प्रबंधन में गड़बड़ियाँ हुई हैं, लेकिन आरोप लगाया कि कोई ठोस जांच नहीं की गई।

पढ़ें :- ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर जहाज को बनाया निशाना, जवाब में अमेरिकी सेना ने शुरू किया हवाई हमला
Advertisement