नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने कैबिनेट में हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये देने के प्रस्ताव को पास किया है। साथ ही केजरीवाल ने इसे बढ़ाकर 2100 रुपये करने का एलान किया है। दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में महिला सम्मान योजना को मंजूरी दी गयी है। इससे पहले वित्त विभाग ने इस योजना पर आपत्ति जताई थी। अरविंद केजरीवाल ने इसे आप की सातवीं रेवड़ी बताया था।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैंने वादा किया था कि हर महिला को हर महीने 1,000 रुपए दूंगा। अब यह योजना दिल्ली में लागू हो गई है। 10-15 दिन में चुनावों की घोषणा हो जाएगी इसलिए अभी खाते में पैसे ट्रांसफर करना संभव नहीं है। कुछ महिलाओं ने कहा कि महंगाई के चलते 1000 रुपए काफी नहीं होंगे इसलिए कल से 2100 रुपए प्रति माह के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
आज हमारी सरकार ने दिल्ली की हर महिला को हज़ार रुपए देने की योजना शुरु कर दी है।
चुनाव के बाद हम दिल्ली की हमारी सभी माताओं-बहनों को हर महीने 2100 रुपए उनके अकाउंट में देंगे। https://t.co/1KX72pLNDC pic.twitter.com/kOb4mwJngd
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 12, 2024
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
साथ ही कहा, हम दिल्ली में सभी को 24 घंटे मुफ़्त बिजली और महिलाओं को मुफ़्त बस यात्रा की सुविधा दे रहे हैं और इसलिए बीजेपी वाले हमें गाली देते हैं। अब हमने महिलाओं को 2100 रुपए देने की योजना शुरू की है तो कह रहे हैं कि पैसे कहां से लाओगे? उन्होंने कहा, BJP वालों, मैं जादूगर हूं…मुझे पता है कि पैसे कहां से कैसे बचाने हैं और पैसे कहां लगाने हैं। BJP वालों, तुम चिंता मत करो।
इस योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए चालू वित्त वर्ष में 2000 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान भी किया गया था। इसके तहत आधी आबादी सशक्त होगी। आम आदमी पार्टी ने भरोसा जताया कि दिल्ली की महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रयासों से भगवान राम का आशीर्वाद सभी दिल्लीवालों को मिलेगा।