Keralam Swearing-in Live : आखिरकार वीडी सतीशन ने सोमवार को केरलम के नए सीएम के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित समारोह शपथ दिलाई। इस समारोह में कुल 20 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
पढ़ें :- जितनी पुलिस बुलानी है बुलाकर हम सबको गिरफ़्तार करा दीजिए लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, अपने संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी
दरअसल, कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने हाल ही में हुए केरल विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी, जिसमें उसने 140 में से 102 सीटें जीती थीं। केरलम में सोमवार को 60 साल बाद पहली बार पूरी कैबिनेट ने एक साथ शपथ ली है। यूडीएफ कैबिनेट में कांग्रेस के 11, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के पांच और यूडीएफ के अन्य गठबंधन सहयोगियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है।
इस भव्य समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
यूडीएफ सरकार की पूरी कैबिनेट
1- सीएम वीडी सतीशन
पढ़ें :- सीजेपी प्रदर्शन के चलते ट्रेनें रद्द होने पर भड़के चिराग पासवान, बोले-भारत के युवा में दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है, इन्हें कोई रोक नहीं सकता
2- पी.के. कुन्हालीकुट्टी
3- रमेश चेन्नितला
4- केरलम कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ
5- के. मुरलीधरन
6- मॉन्स जोसेफ़
पढ़ें :- Video : अभिजीत दीपके ने मोदी सरकार के लिए मजे, बोले- दिल्ली में रेलवे बंद, मेट्रो बंद, डर का माहौल अच्छा है...
7- शिबू बेबी जॉन
8- सीपी जॉन
9- एपी अनिल कुमार
10- एन. शमसुद्दीन
11- पीसी विष्णुनाध
12- रोजी एम जॉन
पढ़ें :- क्या अंबानी हैं असली बॉस...? एलन मस्क ने Starlink मामले पर पूछे सवाल, राहुल गांधी बोले-भारत में आपका है स्वागत
13- बिंदु कृष्णा
14- एम. लिजू
15- पी. के. बशीर
16- वी.ई. अब्दुल गफूर
17- के.ए. तुलसी
18- टी. सिद्दीकी, विधायक
19- ओ.जे. जनीश
पढ़ें :- दिल्ली में कश्मीरी मुस्लिम ने लगाये 'मोदी जिंदाबाद' के नारे, तो कांग्रेस के समर्थकों ने पीट डाला
20- के.एम. शाजी