Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे केशव मौर्य, अब लगने लगी ये अटकलें

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे केशव मौर्य, अब लगने लगी ये अटकलें

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंचे हैं, जहां वो भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर रहे हैं। ये मुलाकात काफी अहम बताई जा रही है। दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात भाजपा मुख्यालय में हो रही है। इस मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रहीं हैं। बीते दिनों भाजपा कार्य​समिति की बैठक में केशव मौर्य ने कहा था कि, संगठन सरकार से बड़ा है… संगठन से बड़ा कोई नहीं होता है! हर एक कार्यकर्ता हमारा गौरव है।

पढ़ें :- UP MLC Elections : अखिलेश यादव , बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार

दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही यूपी बीजेपी में घमासान मचा है। प्रदेश सरकार और संगठन के बीच जबरदस्त तनातनी चल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य ने लंबी लकीर खींच दी है। इन सबके बीच अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंचे हैं और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर रहे हैं। इस मुलाकात के बाद यूपी की राजनीति में बड़े फेरबदल होने की संभावना बताई जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा
कहा जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर नई रणनीति बनाने में जुट गई है। कहा जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश में भाजपा एक बार फिर केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।

 

पढ़ें :- Cyclone Arnab : लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा, वाराणसी-अयोध्या समेत इन जिलों में 3 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Advertisement