Keshav Prasad Maurya Attacks SP Chief : तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। जहां शुरुआती रुझानों में एमके स्टालिन की डीएमके की तमिलनाडु और ममता बनर्जी की पश्चिम बंगाल की सत्ता से विदाई होती दिख रही है। इन चुनावी रुझानों को लेकर यूपी में सियासी पारा चढ़ने लगा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने डीएमके और टीएमसी की संभावित हार को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है।
पढ़ें :- 'मुख्यमंत्री जी मान बैठे हैं कि 1.27 करोड़ वोट कट गये हैं तो... अब कोई फ़र्क़ कहाँ तुममें और हममें'- अखिलेश यादव ने कसा तंज
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव को अब जनता सुनने को तैयार नहीं है। उनके तमिलनाडु वाले ‘भैया’ श्री एम. के. स्टालिन और बंगाल की ‘दीदी’ सुश्री ममता बनर्जी को भी जनता ने हाशिए पर धकेल दिया है। उनके ‘भैया’ श्री राहुल गांधी का हाल पहले ही सब देख चुके हैं, और हाल ही में बिहार में श्री तेजस्वी यादव भी ‘चारों खाने चित्त’ हो चुके हैं। अब सपा बहादुर को 2027 में उत्तर प्रदेश में ‘सत्ता के सपने’ देखना छोड़ देना चाहिए। सच यह है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (@narendramodi) जी के करिश्माई नेतृत्व में सपा बहादुर के हिस्से अब केवल ‘अंतहीन इंतज़ार’ ही लिखा है।”
सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव को अब जनता सुनने को तैयार नहीं है। उनके तमिलनाडु वाले ‘भैया’ श्री एम. के. स्टालिन और बंगाल की ‘दीदी’ सुश्री ममता बनर्जी को भी जनता ने हाशिए पर धकेल दिया है।
उनके 'भैया' श्री राहुल गांधी का हाल पहले ही सब देख चुके हैं, और हाल ही में बिहार में श्री…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) May 4, 2026
पढ़ें :- 'भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बाँट लिए जा रहे हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा आरोप