INDIA Alliance Meeting : आज दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक अहम बैठक होने वाली है। जिसमें कांग्रेस, सपा, टीएमसी, आम आदमी पार्टी और डीएमके समेत कई विपक्षी दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे। इस बैठक में शामिल होने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के रवाना हो गए हैं।
पढ़ें :- बिहार ने RJD, बंगाल ने TMC और दिल्ली ने AAP को नकार दिया, अब अगला नंबर सपा का: केशव मौर्य
दरअसल, पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC और तमिलनाडु चुनाव में DMK जैसी अहम क्षेत्रीय पार्टियों की हार के बाद राजनीतिक हालात बदले हुए हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक का मकसद एनडीए का मुकाबला करने के लिए अपनी रणनीति को नए सिरे से तैयार करना और विपक्षी दलों में आपसी मतभेदों को सुलझाना हैं। विपक्षी INDIA गठबंधन की 23 पार्टियों के आज बैठक करने की संभावना है।
राजधानी के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत विपक्षी पार्टियों के बड़े नेताओं के साथ-साथ वामपंथी दलों और छोटी पार्टियों के नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है।