Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video-खान सर की बढ़ी मुश्किलें! जिस फायरिंग से मुकरे थे, अब उसी का वीडियो आने के बाद 2 गार्ड पुलिस हिरासत में

Video-खान सर की बढ़ी मुश्किलें! जिस फायरिंग से मुकरे थे, अब उसी का वीडियो आने के बाद 2 गार्ड पुलिस हिरासत में

By Harsh 
Updated Date

पटना: पटना के ‘खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट’ में 2 जून की रात को हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल होने के बाद खुद खान सर ही कानूनी फेरबदल में फंसते नजर आ रहे हैं। इस नए वीडियो में उनके बॉडीगार्ड कथित तौर पर बंदूक में गोली लोड करके फायरिंग करते हुए साफ दिख रहे हैं।

पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...

वीडियो सामने आते ही पटना पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है। पुलिस ने खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और उनके दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में ले लिया है।

कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा मोड़ खान सर के बयानों को लेकर आया है:

पढ़ें :- Hospital Medicine Scam : 74 रुपये MRP का इंजेक्शन बिकता है 4980 रुपये, FSDA की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, जनता से हो रही लूट पर सरकार कब कसेगी शिकंजा?

पहले दिन का बयान: घटना की रात खान सर ने खुद मीडिया के सामने दावा किया था कि उन्होंने अपनी आंखों से करीब 10 राउंड फायरिंग होते देखी है।

दूसरे दिन का बयान: अगले ही दिन खान सर अपने इस बयान से पूरी तरह पलट गए। उन्होंने कहा कि उस समय माहौल ऐसा था कि वह घबरा गए थे और गार्ड ने जैसा उन्हें बताया, वैसा ही उन्होंने आगे कह दिया।

शुरुआत में पुलिस ने भी फायरिंग की बात से इनकार किया था, लेकिन ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर की तरफ से जारी किए गए इस नए वीडियो ने पूरी कहानी बदल दी है। अब पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि उस रात आखिर सच क्या हुआ था।

Advertisement