Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रौशन आनंद के भाई की मौत पर खान सर, बोले- ये खबर सुनते ही मेरे पैरों तले से खिसक गई जमीन

रौशन आनंद के भाई की मौत पर खान सर, बोले- ये खबर सुनते ही मेरे पैरों तले से खिसक गई जमीन

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पटना स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग (Gyan Bindu Coaching) के निदेशक रौशन आनंद सर (Director Roshan Anand Sir) के भाई प्रिंस यादव (Brother Prince Yadav) की नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Former Minister Tej Pratap Yadav) ने इसे हत्या बताया है। इसमें अपना नाम घसीटने के बाद खान सर सामने आए हैं। खान सर (Khan Sir) ने कहा कि प्रिंस की मौत की जानकारी होने पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि, प्रिंस यादव की मौत को लेकर नेपाल से यह सूचना आई थी कि उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। खान सर (Khan Sir)  ने प्रिंस की मौत को लेकर भावुक वीडियो संदेश जारी किया है।

पढ़ें :- जेल से बाहर आए रौशन आनंद, बताया उनके भाई की किसने कराई हत्या? इनका लिया नाम

इस वीडियो में खान सर (Khan Sir) कहते हैं कि आज अजीब मन से बात करना पड़ रहा है। बड़ी दुखद खबर के साथ। अचानक से सभी चीजें चल रही थीं तब ही कुछ-कुछ लोगों से फोन आना शुरू हो गया कि सर आप न्यूज देखिए कि रौशन सर के भाई की नेपाल में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। कुछ पल के लिए विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा कैसे हो सकता है। हमने उन लोगों को डांटा भी कि ये सब क्या कुछ भी बोलते रहता है। फिर जब हमने न्यूज देखा तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। समय कैसा यह करवट ले रहा है। किस स्थिति में समय चला गया है? आखिर ऐसा कैसे हो सकता है?’

इसके बाद खान सर (Khan Sir) ने अपने वीडियो में एक न्यूज क्लिप दिखाया जिसमें प्रिंस यादव के दोस्त यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि प्रिंस का पहले से इलाज चलता था और वो दवाओं का सेवन करते थे। प्रिंस के कथित दोस्त कहते हैं कि उनको दो बार अटैक आ चुका है। प्रिंस के दोस्त इस वीडियो क्लिप में कहते हैं कि उसको कोई कुछ नहीं किया है। 2-3 दिन से वो ठीक से सो नहीं रहा था। कल भी हमलोग देखे कि सो रहा है तो हमलोगों को लगा कि चलो अब वो सो रहा है। धीरे-धीरे वो लंबी सांस लेने लगा। उसके बाद हमलोग एंबुलेंस मंगवाए और उसको अस्पताल लेकर आए। इसी क्रम में उसकी मौत हो गई। उसको किसी ने नहीं मारा। वो हमलोगों का करीबी दोस्त था, हमलोग क्यों करेंगे ऐसा? किसी अन्य ने भी उसको नहीं मारा। वो पहले से बीमार था।

दिल दहल गया है, परिवार की मदद को तैयार हूं: खान सर

इसके बाद वीडियो में खान सर एक बार फिर सामने आते हैं। वो कहते हैं कि इस वीडियो को देखने के बाद एकदम दिल दहल गया है। किसी परिवार के लिए इससे कठिन दौर क्या आ सकता है? भगवान इस कठिन दौर से निकलने के लिए उनको सहनशक्ति दे। इतनी भयानक स्थिति और इतनी कठोर स्थिति में वो कैसे निकल पाएंगे इस घटना के बाद पता नहीं कैसे परिवार काम करेगा? इस कठिन दौर में हमारी संवेदना परिवार के साथ है। जब कभी आदमी ऐसी खबर सुनता है तो दिल बैठ जाता है। किसी के परिवार के साथ ऐसा ना हो। दुश्मन के परिवार के साथ भी ऐसा ना हो। हमारी पूरी संवेदना है परिवार के साथ। हमसे जो हो सकेगा हम परिवार के लिए करेंगे। अभी परिवार किसी से बात करने की स्थित में नहीं होगा और हम इस चीज को समझ सकते हैं कि किसी के साथ ऐसा ना हो। लेकिन हमसे वो लोग जो कहेंगे हम हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।

पढ़ें :- Video-खान सर की कोचिंग पर हमले का CCTV फुटेज आया सामने, इस बड़े कोचिंग के डायरेक्टर को पुलिस ने लिया हिरासत में

कोई तीसरा साजिश कर रहा है : खान सर

इसके बाद खान सर (Khan Sir) कहते हैं कि इसमें सबसे जरुरी बात यह है कि मीडिया को काफी संवेदनशील होने की जरुरत है। जो सही न्यूज है वहीं चलाए। यह बहुत संवेदनशील मामला है लिहाजा अटकलों और अफवाहों पर ना जाएं। पुलिस अपना एक आधिकारिक बयान जारी करे जिससे कि साफ हो सके कि चीजें क्या हैं। जल्दी से जल्दी इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए। इसमें कोई ना कोई तीसरा साजिश जरुर कर रहा है। इतनी अमानवीय कृत्य कोई कैसे कर सकता है? इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इस रिपोर्ट को सामने लाया जाए। जो लोग भी इसमें दोषी पाए जाएं उनमें से किसी एक को भी नहीं छोड़ा जाए और फांसी से नीचे कोई सजा नहीं होनी चाहिए अगर कोई इसमें शामिल है तो। न्यूज वालों से अपील है कि वो ऑथेन्टिक चीजें ही चलाएं। न्यूज में यह चल रहा है कि 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तो यह कौन-कौन लोग हैं और इनकी भी जांच होनी चाहिए। आखिर वो कौन थे? यह तीसरा एंगल इसमें हो भी सकता है। इस मामले को तूल पकड़ाया गया है।

खान सर ने इस वीडियो में आगे कहा कि लोग परिवार के प्रति सहानूभूति रखें और इस बात पर जोर दें कि जो तीसरा एंगल है उसकी जांच हो। जो इंसान दुनिया से चला गया भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। लेकिन इसमें जो शामिल है उसको पुलिस अगर पकड़ लेती है तो यह मेन चीज है। यह कठिन समय अजीब परिस्थिति ला देता है। खान सर कहते हैं कि कभी-कभी समय इंसान को ऐसी जगह लाकर खड़ा कर देता है जहां इंसान को कुछ समझ नहीं होता है कि क्या हो रहा है। कौन सी साजिश चल रही है, कौन इसमें शामिल हो रहा है, कोई तीसरा इंसान तो नहीं शामिल हो रहा है। हम उस पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि देते हैं। हम से जो मदद हो सकेगा और जितना मदद हो सकेगा हम देने को तैयार है। सबसे जरुरी है कि पुलिस जल्द ही एक आधिकारिक बयान जारी करे।

 

Advertisement