राजधानी के कदमकुआं थाना इलाके में स्थित खान सर की कोचिंग खान जीएस ग्लोबल स्टडीज पर मंगलवार रात अचानक हुए हमले से हड़कंप मच गया। पहले खबर आई थी कि कोचिंग पर फायरिंग की गई है, जिससे मामला बेहद गंभीर हो गया और पटना पुलिस के बड़े अधिकारी तुरंत एक्शन में...
पटना: राजधानी के कदमकुआं थाना इलाके में स्थित खान सर की कोचिंग खान जीएस ग्लोबल स्टडीज पर मंगलवार रात अचानक हुए हमले से हड़कंप मच गया। पहले खबर आई थी कि कोचिंग पर फायरिंग की गई है, जिससे मामला बेहद गंभीर हो गया और पटना पुलिस के बड़े अधिकारी तुरंत एक्शन में आ गए। हालांकि अब पुलिस ने इस पूरे मामले की सच्चाई का खुलासा कर दिया है
CCTV फुटेज आते ही सामने आया सच
खान सर की कोचिंग की तरफ से पुलिस को घटना की सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सौंपी गई। जब पुलिस ने इस फुटेज को खंगाला, तो फायरिंग की बात गलत साबित हुई, लेकिन हमले की खौफनाक तस्वीर साफ हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि रात के करीब सवा दस बजे बदमाशों की भारी भीड़ ने कोचिंग को निशाना बनाया। उपद्रवियों ने वहां जमकर ईंट-पत्थर चलाए, तोड़फोड़ की और खान सर की कोचिंग के पोस्टर फाड़ दिए। इस दौरान भीड़ ने कोचिंग के एक स्टाफ को घेरकर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की।
#WATCH On June 2, 2026, 15-20 masked men vandalized Khan Global Studies coaching centre in Patna’s Musallahpur Haat. CCTV shows them pelting stones, tearing banners, and assaulting a security guard. Popular educator Khan Sir blamed rival institutes jealous of his low-fee model… pic.twitter.com/YRWXIRYtuJ
— Thepagetoday (@thepagetody) June 3, 2026
पढ़ें :- करोड़ों का 'सीएम ग्रिड' प्रोजेक्ट पहली ही बारिश में बहा: धंसी सड़कें, दलदल में पलटीं 12 गाड़ियां; जनता बेहाल!
ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर हिरासत में
पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से मिलान किया, तो एक चौंकाने वाला नाम सामने आया। इस हमले के पीछे पटना के ही दूसरे बड़े कोचिंग संस्थान ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर’ का हाथ निकला। पुलिस के मुताबिक ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े 15 से 20 लड़कों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस ने तुरंत बड़ी कार्रवाई की और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर समेत एक टीचर और दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इन सभी को किसी गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है ताकि हमले की असली वजह का पता लगाया जा सके।
सिटी एसपी बोले- फायरिंग नहीं हुई पर अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे
सेंट्रल सिटी एसपी ने साफ किया है कि सीसीटीवी जांच में गोली चलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है, यह पूरी तरह पथराव और मारपीट का मामला है। पुलिस का कहना है कि यह हमला बेहद सुनियोजित था। घटना में शामिल बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरी साजिश के पीछे की वजह को साफ कर दिया जाएगा।