Kim Jong Un visits China : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक साल बाद पहली बार चीन की यात्रा की है। दक्षिण कोरिया की मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने हाल ही में खुले नए यालू रिवर ब्रिज (Yalu River Bridge) के जरिए सीमा पार की। यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब उत्तर कोरिया रूस के साथ संबंधों के बाद चीन के साथ भी अपने रिश्ते मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने अभी तक इस दौरे की पुष्टि नहीं की है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय और दोनों कोरियाई देशों के बीच संबंधों से जुड़े मामलों को देखने वाले एकीकरण मंत्रालय ने योनहाप की रिपोर्ट की तत्काल पुष्टि नहीं की।
पढ़ें :- दुनिया में कौड़ियों के भाव बिकेगा गोल्ड? रूस ने उड़ा दी ग्लोबल मार्केट की नींद ,बेच डाला करीब 50 हजार किलो सोना
चीन से रिश्ते मजबूत करने की कोशिश
किम जोंग उन की कथित चीन यात्रा ऐसे समय में सामने आई है, जब उत्तर कोरिया अपने पुराने सहयोगी चीन के साथ संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।
पिछले कुछ वर्षों में किम जोंग उन ने रूस के साथ संबंधों को ज्यादा प्राथमिकता दी है. उत्तर कोरिया ने यूक्रेन युद्ध में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) का समर्थन करने के लिए हजारों सैनिक और पारंपरिक हथियार भेजे हैं। माना जाता है कि इसके बदले उत्तर कोरिया को रूस से सैन्य और आर्थिक सहायता मिल सकती है।
हालांकि, हाल के महीनों में किम जोंग उन ने चीन के साथ रिश्तों को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया है। चीन लंबे समय से उत्तर कोरिया का प्रमुख सहयोगी और आर्थिक सहायता का प्रमुख स्रोत रहा है।