Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kinnaur Cloudburst : हिमाचल में फिर फटा बादल , बाढ़ की चपेट में वाहन भी आए , यातायात प्रभावित

Kinnaur Cloudburst : हिमाचल में फिर फटा बादल , बाढ़ की चपेट में वाहन भी आए , यातायात प्रभावित

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kinnaur Cloudburst :  पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ इंद्र देव का प्रकोप देखने को मिला। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और सड़कें बंद होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बादल फटने से भारी तबाही मच गई। जनजातीय जिले किन्नौर में भारी बारिश से चोलिंग में फ्लैश फ्लड आ गया। किन्नौर के चोलिंग में बादल फटने से लोगों में दहशत का मौहल है। पहाड़ी पर भारी बारिश के कारण मीरु नाले में भारी मलबा आ गया, जिसके चलते एनएच-5 पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। बाढ़ की चपेट में वाहन भी आए हैं। बाढ़ की चपेट में दो छोटे वाहन भी आए हैं। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाने और स्थिति का आकलन करने का कार्य जारी है। पोकलेन मशीनों की मदद से मलबे में दबे वाहनों को निकालने की कवायद की जा रही है।

वहीं, काजा-किन्नौर-शिमला को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतारें लग गई हैं। प्रशासन के अनुसार सड़क मार्ग बहाल होने में करीब पांच घंटे का समय लग सकता है। किन्नौर प्रशासन को सूचना मिलते ही पुलिस एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गई है। वहीं, जिला किन्नौर के रिब्बा गांव में भी बाढ़ आ गई है।

Advertisement