लंदन। इंग्लैंड के हेज (Hayes) शहर से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है जहां पंजाब के तरनतारन जिले की 24 वर्षीय भारतीय छात्रा किरनदीप कौर की उनके घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर निर्ममता से हत्या कर दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद से यूनाईटेड किंगडम में रह रहे भारतीय समुदाय और पंजाब में किरनदीप के गांव में मातम पसरा हुआ है।
पढ़ें :- आरबीआई ने पॉलिसी रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाया, होम लोन और कार लोन की EMI होगी महंगी
खबरों के मुताबिक, पंजाब के एक गांव पिद्दी निवासी किसान सुखदेव सिंह की बेटी किरनदीप कौर करीब दो साल पहले उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गई थीं। वहां अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह हेज शहर के एक मॉल में काम कर रही थीं। शनिवार की शाम जब वह अपनी ड्यूटी से घर लौटीं और किचन में काम कर रही थीं, तभी अज्ञात हमलावर जबरन घर में घुस गए। हमलावरों ने किरनदीप पर चाकू से ताबड़तोड़ अनगिनत वार किए और मौके से फरार हो गए। इस हमले के बाद गंभीर रूप से घायल किरनदीप को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया।
नस्लीय हमले (Hate Crime) की आशंका
इस दिल दहला देनेवाली घटना के पीछे मृतका के परिवार और ने नस्लीय हमले (Racial Attack) की गंभीर आशंका जताई है। हालांकि, स्थानीय UK Police ने इस मामले को दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है। साथ ही इस घटना के सभी संभावित पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
पढ़ें :- चूरू में सालासर सीकर रोड पर हादसा, पहले मंदिर पहुंचने की चाह में आगे निकले तीन श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
इस खौफनाक वारदात के बाद मृतका के पिता सुखदेव सिंह और माता बलजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने कराहते हुए बताया कि किरनदीप के सुनहरे भविष्य के लिए और मृतका की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजने के लिए उन्होंने अपने हिस्से की आधी एकड़ जमीन तक बेच दी थी। परिवार वालों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि बेटी पढ़-लिखकर उनका नाम रोशन करेगी, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया है।
शव की वतन वापसी के लिए सरकार से गुहार
पीड़ित परिवार ने भारत सरकार से अपनी बेटी के शव को भारत लाने के लिए तुरंत कूटनीतिक मदद मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने UK Administration से इस मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की अपील की है।