Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kisan Andolan 2.0 Update : पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर एक किसान की हार्ट अटैक से मौत, आंदोलन के दौरान तबीयत बिगड़ी

Kisan Andolan 2.0 Update : पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर एक किसान की हार्ट अटैक से मौत, आंदोलन के दौरान तबीयत बिगड़ी

By Abhimanyu 
Updated Date

Kisan Andolan 2.0 Update : दिल्ली कूच के लिए अब किसान अब भी हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर (Shambu Border) पर डटे हुए हैं। अब रविवार तक किसान दिल्ली की तरफ नहीं बढ़ेंगे। इसी बीच आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंचे एक किसान की मौत की खबर है।

पढ़ें :- अखिलेश ने कांग्रेस के '200 सीट' वाले पोस्टर को बताया नकली, बोले- ‘गठबंधन’ से भाजपा के पेट में हुआ दर्द

जानकारी के मुताबिक, 65 साल के किसान ज्ञान सिंह (Farmer Gyan Singh) को हार्ट अटैक (Heart Attack) आया और फिर अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई है। वह किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां पर अंबाला मे शंभू बॉर्डर पर वह धरना दे रहे थे। मृतक गुरदासपुर (Gurdaspur) जिले के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम ज्ञान सिंह के सीने में तेज़ दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल, शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को शंभू बॉर्डर लाया जाएगा और किसान उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

Advertisement