Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kisan Mahapanchayat: महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचे किसान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Kisan Mahapanchayat: महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचे किसान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

By शिव मौर्या 
Updated Date

Kisan Mahapanchayat: कृषि कानूनों (agricultural laws) के खिलाफ किसानों की मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में महापंचायत शुरू हो गयी है। किसान महांपचायत (Kisan Mahapanchayat) में भारी संख्या में किसान पहुंचे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) द्वारा किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) का आयोजन किया गया है। सुबह से ही यहां पर किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है।

पढ़ें :- Gujarat-Rajasthan Drug Nexus : एटीएस-एनसीबी ने किया ड्रग्स नेक्सस का भंडाफोड़, 230 करोड़ की मेफेड्रोन ड्रग्स के साथ 13 अरेस्ट

भारी संख्या में वहां पर किसान मौजूद हैं। बताया जा रहा है करीब दो किलो मीटर तक किसानों की भीड़ जमा है। किसान संगठन का दावा है कि ये पिछले नौ महीनों में अब तक की सबसे बड़ी महापंचायत है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुजफ्फरनगर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। वहीं, महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) में आने वाले किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी है। इसके लिए 500 लंगर सेवाएं चल रहीं हैं। जिसमें सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर चलने वाली मोबाइल लंगर भी शामिल है।

महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) में भाग लेने वाले किसानों के लिए 100 चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं। किसान महांपचायत के जरिए किसान नेता सरकार पर तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। सरकार से कई दौरे की बातचीत के बाद भी इसका कोई हल नहीं निकाला। किसान संगठन इन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:घरेलू विद्युत कनेक्शन पर छापेमारी,व्यापारियों में आक्रोश
Advertisement