KKR vs SRH, Qualifier 1: आईपीएल 2024 में आखिरकार प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो चुकी है। जिसके बाद अब टॉप चार टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबले खेले जाएंगे। इसी कड़ी में पहला क्वालीफायर, केकेआर और एसआरएच के बीच खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच में केकेआर को टॉप पर रहने का फायदा मिल सकता है।
पढ़ें :- KKR vs SRH : अभिषेक शर्मा पर बीसीसीआई ने ठोका तगड़ा जुर्माना, आउट होने पर अभद्र भाषा का किया था इस्तेमाल
दरअसल, केकेआर और आरआर के बीच इस सीजन के लीग स्टेज का आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसके चलते केकेआर पॉइंट्स टेबल टॉप पर रही और अब प्लेऑफ में उसका मुकाबला एसआरएच से है। दोनों टीमों के बीच पहला क्वालीफायर 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, अगर यह मैच बारिश के चलते बिना टॉस के रद्द हो जाता है तो केकेआर को पॉइंट्स टेबल में टॉप रहने का फायदा मिलेगा और टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।
हालांकि, अहमदाबाद में 21 मई को बारिश की संभावना बेहद कम है, लेकिन बारिश रुकावट बनती हैं तो अंपायर मैच 5-5 ओवर का करवाने का प्रयास करेंगे। या फिर सिर्फ सुपर से मैच का नतीजा तय किया जाएगा। लेकिन, मैच पूरी तरह प्रभावित होता है तो इसका फायदा केकेआर को मिलेगा। वहीं, एसआरएच को दूसरा क्वालीफायर खेलना पड़ेगा।
बता दें कि आईपीएल 2024 में लीग स्टेज के तीन मैच पहले ही बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं। एक मैच में अंक बराबर बांटे जाने से गुजरात टाइटंस प्लेऑफ से बाहर हो गई थी, जोकि अहमदाबाद में ही खेला जाना था। जहां प्लेऑफ के दो मैच खेले जाने हैं।