Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. जानें कितनी है नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति, गाड़ियों का भी देखें कलेक्शन

जानें कितनी है नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति, गाड़ियों का भी देखें कलेक्शन

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की लोकप्रियता का दायरा अब सिर्फ देश के खास हिस्से तक सीमित नहीं रह गया है। उनको चाहने वाले अब दक्षिण से लेकर के उत्तर भारत तक में मिल जायेंगे। रश्मिका ने अपने करियर में कई बेहतरीन और हिट फिल्में दी हैं। अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंसेस की वजह से रश्मिका को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आते हैं और यही वजह है कि वह कमाई भी काफी अच्छी कर लेती हैं। आज आपको बताते हैं आपकी नेशनल क्रश की नेट नर्थ के बारे में।

पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो

कैकनॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना की नेट वर्थ 45 करोड़ से ज्यादा है। उनकी महीने की सैलरी 40 लाख से ज्यादा है और साल की 5 करोड़ से ज्यादा। रश्मिका फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। रश्मिका एक्टिंग, परफॉर्मेंस, मॉडलिंग और विज्ञापनों के जरिए काती हैं। रश्मिका का कर्नाटक में घर है जिसमें वह परिवार के साथ रहती हैं। ये घर काफी लग्जरी है। इसके अलावा रश्मिका ने मुंबई में भी घर खरीदा है, लेकिन इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है। रश्मिका के पास मर्सिडीज सी क्लास, ऑडी क्यू 3 और रेंज रोवर है।

बता दें कि रश्मिका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म क्रिक पार्टी से की थी। इस फिल्म के जरिए रश्मिका ने कन्नड़ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। रश्मिका के पास अभी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें 2 तो हिंदी फिल्में हैं। दरअसल, रश्मिका फिल्म मिशन मजनू से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में रश्मिका के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। वहीं इसके बाद रश्मिका फिल्म गुड बाय में नजर आएंगी और इसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। फिर रश्मिका फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट पुष्पा 2 में नजर आएंगी।

 

 

पढ़ें :- Disha Patani Hot Pic: फैशनिस्टा दिशा पटानी एक्सपेरिमेंट लुक्स देख फैन्स हुए दीवाने

 

Advertisement