Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. जानें किसने और क्यों कहा, ममता को मिलना चाहिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

जानें किसने और क्यों कहा, ममता को मिलना चाहिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। गोवा में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। गोवा में इस बार कांग्रेस और भाजपा ही नहीं टीएमसी(TMC) भी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। इसी सिलसिले में ममता बनर्जी ने शनिवार को वादा किया कि अगर राज्य में उनकी पार्टी यानी तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओं को हर महीने पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। इस चुनावी वादे पर अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने तंज कसा है और कहा है कि इसके लिए अर्थशास्त्र(Economy) का नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

पी. चिदंबरम(P Chidambaram) ने ट्वीट किया, ‘यहां गणित को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। गोवा के 3.5 लाख घरों में महिलाओं को हर महीने 5 हजार रुपये नगद देने से हर माह 175 करोड़ रुपये का खर्च होगा। यह एक साल में 2100 करोड़ रुपये होगा।’चिदंबरम ने एक और ट्वीट किया और लिखा, ‘यह गोवा जैसे राज्य के लिए ‘छोटी रकम’ है, जिसका मार्च 2020 तक कर्ज 23 हजार 473 करोड़ रुपये था। भगवान गोवा की रक्षा करें! या फिर यह कहा जाना चाहिए कि भगवान गोवा(Goa) को बचाएं।’

 

Advertisement