Kolkata Blast: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में संदिग्ध बैग में धमाके की खबर सामने आयी है। इस घटना में एक शख्स के घायल होने की खबर है, जो बैग उस बैग को उठाने का प्रयास कर रहा था। घायल शख्स को एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें :- लखनऊ : 25 साल से चारा घोटाले में फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर संदिग्ध बैग की सूचना मिली थी। वहां से गुजर रहे कचरा बीनने वाले एक शख्स ने उस बैग को उठाने की कोशिश की। इस दौरान धमाका हो गया। धमाका होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल की दाहिनी कलाई पर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलने पर OC तलतला मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद इलाके को सुरक्षा टेप से घेर लिया गया। इसके बाद बैग की जांच के लिए बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) टीम को बुलाया गया। BDDS कर्मचारी द्वारा बैग और आसपास की जांच करने के बाद यातायात की इजाजत दी गई। फिलहाल हालात अब सामान्य होते नजर आ रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।