Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kolkata Rape Murder Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ के मामले में 19 गिरफ्तार, देश व्यापी हड़ताल का ऐलान

Kolkata Rape Murder Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ के मामले में 19 गिरफ्तार, देश व्यापी हड़ताल का ऐलान

By Abhimanyu 
Updated Date

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (R G Kar Medical College and Hospital) में 15 अगस्त को हुई तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कार्रवाई की जानकारी दी है। वहीं, अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद डॉक्टरों ने शनिवार (17 अगस्त) को देश व्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

दरअसल, आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (R G Kar Medical College and Hospital) में 14 अगस्त की रात बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचाया था। लोगों ने उस जगह भी तोड़फोड़ की थी, जहां डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे थे। कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा कि ‘आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से पांच की पहचान सोशल मीडिया पर आए फीडबैक से हुई है।’ पुलिस ने लोगों की मदद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।

तोड़फोड़ के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में जांच की। यहीं पर भीड़ ने तोड़फोड़ की थी।आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर की हत्या और उसके बाद प्रदर्शनकारियों की रैली के दौरान हुई हिंसा के विरोध में आज सिलीगुड़ी में सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

Advertisement