Mumbai Dahi Handi Competition : देश भर में आज जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुंबई की दही हांडी प्रतियोगिता पर हर साल देशभर की निगाहें टिकी रहती है। अबकी बार मुंबई में जोगेश्वरी के कोकण नगर गोविंदा पथक ने दही हांडी प्रतियोगिता में एक बड़ा रिकॉर्ड बना कर सबको चौका दिया।
पढ़ें :- Bankipur Exit Poll : बांकीपुर के तीन सर्वे में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत! भाजपा और नितिन को किला बचाने में हो सकती है मुश्किल
इस टीम ने 10 मंजिले मकान की ऊंचाई जितनी ह्यूमन पिरामिड (Human Pyramid) बनाकर नया इतिहास रच दिया। यह 2025 का पहला 10 मंजिला विश्व रिकॉर्ड (World Record) है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के संस्कृति दही हांडी कार्यक्रम में इस पथक ने 10 थर की मानवी पिरामिड रचकर इतिहास रच दिया। इस सफलता पर मंत्री प्रताप सरनाईक ने खुशी व्यक्त की।
जय जवान मित्र मंडल के नाम था पुराना रिकॉर्ड
मंत्री ने बताया कि ये एक अनोखा रिकॉर्ड है। इसके पूर्व जोगेश्वरी के ही जय जवान मित्र मंडल गोविंदा पथक ने लगातार 5 साल 9 थर यानी 9 मंजिल की ऊंचाई वाला ह्यूमन पिरामिड (Human Pyramid) बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। 2025 की पहली दही हंडी में जोगेश्वरी के गोविंदा पथक ने 10-मंजिला ह्यूमन पिरामिड (Human Pyramid) बनाकर नया इतिहास रच दिया।
ठाने में परिवहन मंत्री द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बना रिकॉर्ड
मालूम हो कि पूरे महाराष्ट्र में दहीहंडी उत्सव की शुरुआत हो चुकी है और इस साल का पहला और सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड ठाणे में बना. जोगेश्वरी के कोकण नगर गोविंदा पथक ने 10-मंजिला मानव पिरामिड बनाकर इतिहास रच दिया. यह रोमांचक घटना ठाणे के संस्कृती दहीहंडी उत्सव में देखने को मिली, जिसका आयोजन परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक करते हैं.