Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. 32 साल की उम्र में संन्यास के पीछे की वजह आई सामने, अब इस देश के लिए खेलेगा यह भारतीय क्रिकेटर!

32 साल की उम्र में संन्यास के पीछे की वजह आई सामने, अब इस देश के लिए खेलेगा यह भारतीय क्रिकेटर!

By Harsh 
Updated Date

Cricket news: टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने हाल ही में सभी को चौंका दिया था। अब उनके इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भरत दुबई शिफ्ट हो चुके हैं और अब वहां अपने क्रिकेट करियर की नई शुरुआत करने की तैयारी में हैं।

पढ़ें :- विंडीज के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के खिलाफ खड़ा किया 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर

आंध्र प्रदेश के रहने वाले 32 वर्षीय खिलाड़ी ने 4 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद अब जानकारी सामने आई है कि वह UAE में शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म क्रिकेट के अवसर तलाश रहे हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि भरत दुबई पहुंच चुके हैं और अन्य विदेशी खिलाड़ियों की तरह वहां क्रिकेट खेलेंगे।

बताया जा रहा है कि भरत फिलहाल एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के स्थानीय टूर्नामेंट में टीम स्टैलियन्स की ओर से खेलेंगे। इसके अलावा उनकी नजर UAE की टी20 लीग ILT20 में जगह बनाने पर भी है।

केएस भरत ने फरवरी 2023 में नागपुर टेस्ट के जरिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में उन्होंने 7 टेस्ट मैच खेले, जिनकी 12 पारियों में 221 रन बनाए।

हालांकि, वह अभी तुरंत UAE की राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे। ICC के नियमों के मुताबिक, किसी एसोसिएट देश का प्रतिनिधित्व करने से पहले तीन साल का कूलिंग-ऑफ पीरियड पूरा करना होता है। भरत ने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी 2024 में खेला था। ऐसे में वह फरवरी 2027 के बाद ही UAE की टीम से खेलने के लिए पात्र होंगे।

पढ़ें :- IND vs WI Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, इस युवा खिलाड़ी का वनडे में डेब्यू
Advertisement