Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ मसूरी से हुए रवाना, लखनऊ में होगा रिसेप्शन

कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ मसूरी से हुए रवाना, लखनऊ में होगा रिसेप्शन

By Abhimanyu 
Updated Date

Kuldeep Yadav and Vanshika Chaddha’s Wedding : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव, अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के शादी के बंधन में बांध गए गए हैं। दोनों ने शनिवार को मसूरी के हिल स्टेशन में सात फेरे लिये। इस शादी समारोह में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। शादी के अगले कुलदीप अपनी पत्नी वंशिका के साथ मसूरी से रवाना हो गए।

पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव मसूरी में अपनी शादी की रस्में पूरी होने के बाद अपनी पत्नी वंशिका के साथ देहरादून जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। कुलदीप यादव की माँ भी उनके साथ थीं। कुलदीप की शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में भव्य रिसेप्शन पार्टी होगी। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों, फिल्म और राजनीतिक जगत की हस्तियों शामिल होने की संभावना है।

इससे पहले भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के बाद जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा रहा। मैंने इसका खूब आनंद लिया। मैं दोनों के लिए हमेशा खुशियों की कामना करता हूं, और कुलदीप हमारे लिए छोटे भाई जैसा है।”

बता दें कि कुलदीप और वंशिका की शादी वेलकमहोटल द सवॉय में हुई थी, जिसे मेहमानों और शादी के कार्यक्रमों के लिए कथित तौर पर कई दिनों तक बुक किया गया था।इस दौरान युजवेंद्र चहल के अलावा, रिंकू सिंह, नीतीश राणा, तिलक वर्मा, पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला, मोहम्मद कैफ और आरपी सिंह भी इस शादी समारोह का हिस्सा बनें।

पढ़ें :- महिला एशिया कप में भारत आठवें खिताब से बस एक कदम दूर, श्रीलंका से फ़ाइनल में आज होगा सामना
Advertisement