Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. एकनाथ शिंदे पर Joke मारना कुणाल कामरा को पड़ा भारी, कॉमेडियन के खिलाफ FIR दर्ज

एकनाथ शिंदे पर Joke मारना कुणाल कामरा को पड़ा भारी, कॉमेडियन के खिलाफ FIR दर्ज

By Abhimanyu 
Updated Date

Kunal Kamra’s controversial comment on Eknath Shinde: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर ‘गद्दार’ शब्द के जरिए कटाक्ष किया था। जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में एक होटल में तोड़फोड़ की, जहां कामरा के शो की शूटिंग की गई थी। वहीं, अब कॉमेडियन के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कर ली गयी है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक मुरजी पटेल ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। पटेल ने कहा कि उन्होंने अपने नेता के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कामरा के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। वह कामरा से कहना चाहते हैं कि वे दो दिनों के भीतर एकनाथ शिंदे से माफी मांगें अन्यथा शिवसैनिक उन्हें मुंबई में स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं देंगे।

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने समाचार एजेंसी बातचीत में कहा कि कुणाल कामरा एक किराए के कॉमेडियन हैं, और वह कुछ पैसों के लिए उनके नेता पर टिप्पणी कर रहे हैं। महाराष्ट्र की बात तो दूर, कुणाल कामरा पूरे भारत में कहीं भी स्वतंत्र रूप से नहीं जा सकते, शिवसैनिक उन्हें उनकी जगह दिखा देंगे।’ वहीं, होटल में तोड़फोड़ के मामले में शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।

Advertisement