Kuno National Park : मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर किलकारी गूंजी है। नामीबिया से कूनो आई मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनो शावक एक दम स्वस्थ हैं। इसके साथ कूनो में चीतों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शावकों का वीडियो शेयर किया है। इससे पहले करीब एक महीने पहले मादा चीता आशा ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी है। इससे पहले मादा चीता ज्वाला ने मार्च 2023 में चार शावकों को जन्म दिया था, जिसमे से तीन शावकों की मृत्यु हो गई थी और केवल एक ही शावक जिंदा रह पाया था।
पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
कूनो में नये मेहमानों का स्वागत है…
नामीबियाई चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से भारत में चीता की सुखद वापसी हुई और हमें गर्व है कि मध्यप्रदेश चीता स्टेट बन गया।
इन नन्हें मेहमानों के आगमन से हम मध्यप्रदेशवासी… pic.twitter.com/0wTqR9oVeM
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 23, 2024
पढ़ें :- 24 घंटे से ज्यादा इंतजार, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा: स्पाइसजेट के खिलाफ लगाए नारे