Bihar MLC Elections : बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर होने वाले MLC चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जेडीयू और बीजेपी ने शुक्रवार को 4-4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी किया था। जिसके बाद एलजेपी (रामविलास) ने आगामी बिहार MLC चुनाव-2026 के लिए अशरफ अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के हाथ से मंत्रिपद जाना तय माना जा रहा है।
पढ़ें :- राहुल गांधी के समर्थन में विदेशी नेता ने लगाया 'Vote Chor' का नारा, अमित शाह ने दिया करारा जवाब; बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग
दरअसल, बिहार सरकार में दीपक प्रकाश पंचायती राज मंत्री हैं, लेकिन वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। माना जा रहा था कि वह एमएलसी के रूप में विधान परिषद जा सकते हैं। हालांकि, एनडीए की ओर से पहले ही सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गयी हैं। उनके विधान परिषद पहुंचने के रास्ते बंद होते हुए नजर आ रहे हैं। संविधान के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को मंत्री बनने के 6 महीने के अंदर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना अनिवार्य होता है। ऐसा नहीं होने पर उसे मंत्री पद छोड़ना पड़ता है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या दीपक प्रकाश आगे भी मंत्री बने रहेंगे या फिर मंत्रिमंडल में उनकी जगह पर संकट खड़ा हो सकता है।