Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आउट होने पर वैभव सूर्यवंशी को काइल जैमिसन ने चिढ़ाया, गेंदबाज की हरकत पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन

आउट होने पर वैभव सूर्यवंशी को काइल जैमिसन ने चिढ़ाया, गेंदबाज की हरकत पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन

By Abhimanyu 
Updated Date

Kyle Jamieson Code of Conduct Breach : जयपुर में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 225 का स्कोर चेज करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। अपने पिछले मैच में 75 रन पर ऑल आउट होने वाली दिल्ली ने पहले कभी इतना बड़ा स्कोर चेज़ नहीं किया था। मौजूदा सीजन में मेहमान टीम की चौथी जीत में केएल राहुल ने अहम भूमिका निभाई। वहीं, मैच के दौरान दिल्ली के गेंदबाज काइल जैमिसन ने एक शर्मनाक हरकत की। जिसके बाद बीसीसीआई को उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लेना पड़ा है।

पढ़ें :- क्या रोहित शर्मा खेलेंगे आज का मैच? कोच महेला जयवर्धने ने हिटमैन पर दिया बड़ा अपडेट

दरअसल, जयपुर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहे दोनों ओपनर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन, सूर्यवंशी को बोल्ड आउट करने के बाद काइल जैमिसन ने कुछ इस तरह जश्न मनाया, जिसे विरोध टीम के खिलाड़ी को उकसाने या चिढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अब बीसीसीआई ने इस पर सख्त एक्शन लिया है। जैमीसन को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन का दोषी ठहराया गया है।

आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ काइल जैमीसन को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच नंबर 43 के दौरान IPL के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनी आचार संहिता (Code of Conduct) के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट मिला है और उन्हें चेतावनी दी गई है। जैमीसन को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “ऐसी भाषा, हरकतें या हाव-भाव इस्तेमाल करने से संबंधित है जो किसी को नीचा दिखाएं या मैच में किसी दूसरे खिलाड़ी से आक्रामक प्रतिक्रिया भड़का सकती हैं।”

यह घटना पहली पारी के दूसरे ओवर में हुई, जब वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद, जैमीसन उनके बहुत करीब आक्रामक तरीके से खड़े पाए गए, जिससे बल्लेबाज़ की ओर से आक्रामक प्रतिक्रिया भड़क सकती थी। जैमीसन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा दी गई सज़ा को मान लिया।

पढ़ें :- RCB कप्तान रजत पाटीदार थे पूरी तरह 'Not Out' ! कमेंटेटर और एक्सपर्ट्स ने थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
Advertisement