Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Lakhimpur Kheri News : बच्ची से रेप के आरोपी खलील के मकान पर चला बुलडोजर

Lakhimpur Kheri News : बच्ची से रेप के आरोपी खलील के मकान पर चला बुलडोजर

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में आरोपी 65 वर्षीय खलील अहमद के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।

पढ़ें :- Lakhimpur Kheri News : स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षिका की हत्या, बाद में आरोपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

कार्रवाई के दौरान सिंगाही थाना प्रभारी राजबहादुर समेत भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन के अनुसार, आरोपी ने रास्ते की जमीन पर कथित रूप से अतिक्रमण कर मकान का निर्माण कराया था। इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने यह कार्रवाई की। आपको बता दे कि तीन दिन पूर्व सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी ने 4 साल की मासूम बच्ची को पैसे का लालच देकर उसे अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

पढ़ें :- Lakhimpur Kheri News : तेज रफ्तार का कहर, ट्रांसफार्मर से टकराई कार 3 की मौत 3 घायल

मासूम से दुष्कर्म की घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था। आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद लोगो ने आरोपी के घर को जमीदोंज करने की मांग की थी। आज की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

रिपोर्ट : शुभम शक्ति धर त्रिपाठी लखीमपुर

Advertisement