लखीमपुर खीरी। यूपी (UP) के लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri district) में एक तेज रफ्तार कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इस दौरान बिजली के तार गाड़ी पर गिरने से कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तो की मौत हो गई जबकि अन्य तीन गम्भीर रूप से झुलस गए। घटना देर रात लगभग 2-3 बजे की बताई जा रही है।
पढ़ें :- भाजपा इस बार जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी, इनकी घूसख़ोरी की वजह से पुल, टंकी, एक्सप्रेसवे सब पानी में मिलते रहेंगे: अखिलेश यादव
लखीमपुर से सीतापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार वरना कार सोमवार देर रात ओयल पुलिस चौकी (Oyal Police Outpost) के पास अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली के तार टूटकर कार पर गिर गए जिससे कार में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जलती कार के शीशे तोड़कर उसमें सवार सभी छह लोगों को बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल (District Hospital) पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार मृतकों में आयुष कुमार निवासी शिव कॉलोनी और शिवा सिंह निवासी राजापुर शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है।
रिपोर्ट: शुभम शक्ति धर त्रिपाठी, लखीमपुर खीरी