Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Lakhimpur Kheri News : कार और बाइक की आमने सामने भीषण टक्कर दो की मौत, तीन घायल

Lakhimpur Kheri News : कार और बाइक की आमने सामने भीषण टक्कर दो की मौत, तीन घायल

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में दुधवा नेशनल पार्क (Dudhwa National Park) घूमकर लौट रहे बाइक सवार पांच युवकों की कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगो की मौत हो गई और तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना जिले की पलिया कोतवाली क्षेत्र के दुधवा रोड पर फरसहिया टांडा तिराहा (Farsahiya Tanda T-junction) के पास की है। पटीहन के मजरा राजाटापर निवासी पांच लोग शनिवार को बाइक से दुधवा नेशनल पार्क घूमने गए थे।

पढ़ें :- Lakhimpur Kheri News : स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षिका की हत्या, बाद में आरोपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि सभी बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान फरसहिया टांडा तिराहा (Farsahiya Tanda T-junction) के पास पलिया की ओर से जा रही कार से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसा देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना पाकर पहुँची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Palia Community Health Center)  पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने आनंद और शिवा को मृत घोषित कर दिया जबकि रोहित और अनिकेत की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा घायल आतिश का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: शुभम शक्ति धर त्रिपाठी, लखीमपुर खीरी

पढ़ें :- Lakhimpur Kheri News : बच्ची से रेप के आरोपी खलील के मकान पर चला बुलडोजर
Advertisement