Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भर्तियों का इंतज़ार कर लाखों छात्र ओवरएज हो चुके हैं, निराशा के इस चक्रव्यूह में फंसकर वो डिप्रेशन का शिकार होकर टूट रहे : राहुल गांधी

भर्तियों का इंतज़ार कर लाखों छात्र ओवरएज हो चुके हैं, निराशा के इस चक्रव्यूह में फंसकर वो डिप्रेशन का शिकार होकर टूट रहे : राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होनें कहा कि, डबल इंजन सरकार मतलब बेरोज़गारों पर डबल मार! आज बेरोज़गारी की बीमारी से यूपी का हर तीसरा युवा ग्रसित है। जहां डेढ़ लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं, वहां न्यूनतम योग्यता वाले पदों के लिए भी ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी होल्डर्स लाइन लगा कर खड़े हैं।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

इसके साथ ही उन्होंने कहा, पहले तो भर्ती निकलना एक सपना है, भर्ती निकले तो पेपर लीक, पेपर हुआ तो रिजल्ट का पता नहीं और लंबे इंतजार के बाद रिजल्ट आने पर भी अक्सर जॉइनिंग के लिये कोर्ट का चक्कर। सेना से लेकर रेलवे और शिक्षा से लेकर पुलिस तक की भर्तियों का सालों साल इंतज़ार कर लाखों छात्र ओवरएज हो चुके हैं। निराशा के इस चक्रव्यूह में फंसा छात्र डिप्रेशन का शिकार होकर टूट रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, और इन सब से व्यथित होकर जब वह अपनी मांगें लेकर सड़क पर निकले तो मिलती हैं उसे पुलिस की लाठियां। एक छात्र के लिए नौकरी सिर्फ आय का साधन नहीं, बल्कि अपने परिवार का जीवन बदल देने का सपना है और इस सपने के टूटने के साथ पूरे परिवार की आस टूट जाती है। कांग्रेस की नीतियां युवाओं के सपनों के साथ न्याय करेंगी, हम उनकी तपस्या व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

 

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
Advertisement