Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ललन सिंह का कांग्रेस पर तंज, कहा-अभी 99 पर सांप काटेगा तो जीरो पर पहुंच जाएंगे

ललन सिंह का कांग्रेस पर तंज, कहा-अभी 99 पर सांप काटेगा तो जीरो पर पहुंच जाएंगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मॉनसून सत्र में आम बजट पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, बीते तीन दिनों से बजट पर जो चर्चा हो रही है उसमें ​विषय को हटाकर सिर्फ मोदी जी की निंदा की जा रही है। विपक्ष की ये टोन बताती है कि उन्हें नरेंद्र मोदी का चेहरा पसंद नहीं आ रहा है लेकिन आप क्या कर सकते हैं।

पढ़ें :- IND vs AFG Test Live : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 15 साल बाद प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा फैसला

उन्होंने आगे कहा कि, 60 सालों में ये पहली बार हुआ है जब किसी नेता को तीसरी बार जनता से सत्ता संभालने का मौका दिया है। हमारी एक सलाह है कि सच्चाई को जितनी जल्दी स्वीकार कर लें उतना ही अच्छा है। इस दौरान ललन सिंह ने कांग्रेस की 99 सीटों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि, ये तो अभी पहला साल है। पांच साल अभी पूरे बाकी है। अभी तो 99 पर हैं और पांच साल के बाद सांप फिर काटेगा तो आप जीरो पर पहुंचा जाओगे।

ललन सिंह ने कहा कि हम इन्हें बता रहे हैं कि जितना जल्दी इस सच्चाई को पचा लेंगे, उतनी ही शांति मिलेगी। वरना पूरे 5 साल कष्ट में रहेंगे। लूडो का खेल बड़ा खतरनाक होता है। किसी तरह 99 तक पहुंचते हैं और जब सांप काटता है तो जीरो पर पहुंच जाते हैं।

 

 

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
Advertisement