Landslide Mussoorie: पहाड़ों की रानी मसूरी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से मसूरी कोतवाली का एक बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है। मसूरी कोतवाली में बना मां दुर्गा का मंदिर भी भूस्खलन की चपेट में आकर धराशाई हो गया।
पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई
कोतवाली के निचले हिस्से में खड़ी पुलिस कर्मियों की दो मोटर बाइक और सड़क पर खड़े 7 रिक्शे भी मलबे की चपेट में आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मसूरी कोतवाली के एक भाग और एलआईयू का कार्यालय का भी खतरा पैदा हो गया है। मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि देर रात को भारी बारिश के चलते मसूरी कोतवाली का एक बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आ गया।
उत्तराखंड : मसूरी में भारी बारिश से लैंडस्लाइड। मलबा गिरने से दुर्गा मंदिर ढहा। पुलिस स्टेशन में खड़े कई वाहन टूटे। मॉल रोड पर मलबा आने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ। भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा pic.twitter.com/1mXZoWNYcQ
— 𝐕𝐚𝐫𝐮𝐧 𝐂𝐡𝐚𝐮𝐝𝐡𝐚𝐫𝐲 (@Imvarun2023) July 20, 2024
पढ़ें :- Video-रामलीला में 69 साल के रामप्रसाद तिवारी का खतरनाक स्टंट, 60 फीट से मौत की छलांग लगाकर हैं जिंदा..., लोग बोले- चमत्कार है
इससे कोतवाली में बना मां दुर्गा का मंदिर और दो मोटर बाइक और 7 रिक्शे क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों के साथ ही एसडीएम मसूरी को दे दी गई है। सुरक्षा के इंतजाम किये जा रहे हैं। मसूरी मजदूर संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि देर रात को कोतवाली मसूरी में हुए भूस्खलन की चपेट में काफी नुकसान हुआ है। रिक्शे क्षतिग्रस्त होने से रिक्शा चालकों को भारी नुकसान हो गया है।