Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में एडमिशन का आखिरी मौका, आज शाम 5 बजे बंद होगा फॉर्म

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में एडमिशन का आखिरी मौका, आज शाम 5 बजे बंद होगा फॉर्म

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए शैक्षणिक सत्र 2027-28 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी RMS CET 2026 के लिए बिना लेट फीस आवेदन करने की आज यानी 20 अक्टूबर को अंतिम तिथि है।

पढ़ें :- शिवा शर्मा की हत्यारोपी 50 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक और ऑडियो वायरल, तुझे कुत्ता बनाकर मारा, अब…,

आज 20 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे आवेदन प्रक्रिया नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बंद कर देगा। हालांकि, परीक्षा शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है। ऐसे में जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें बिना देरी किए अपना फॉर्म जमा कर देना चाहिए।

लेट फीस के साथ भी मिलेगा मौका

ऐसे उम्मीदवार जो आज आवेदन नहीं कर पाते हैं, उनके लिए लेट फीस के साथ आवेदन का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। अतिरिक्त 500 रुपये लेट फीस के साथ 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी।

कब होगी प्रवेश परीक्षा?

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश की बेटी 'प्राची' ने रचा इतिहास, एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक

बता दें कि RMS CET 2026 की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश के पांच राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए करायी जाएगी।

कक्षा 6 के लिए उम्मीदवार का कक्षा 5 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि कक्षा 9 के लिए कक्षा 8 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित आयु संबंधी पात्रता को भी पूरी करनी होगी।

सभी अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना में पात्रता, दस्तावेज और फीस से जुड़ी सभी शर्तें जरूर जांच लें।

Advertisement