Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी में घर के बाहर सो रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

लखीमपुर खीरी में घर के बाहर सो रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में घर के बाहर सो रही महिला को तेंदुआ उठा ले गया और उस पर हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। मामला जिले की नॉर्थ खीरी डिवीजन (North Kheri Division) के बेलरायां रेंज (Belrayan Range) की ग्राम पंचायत सिंगहा (Singha Gram Panchayat) के मजरा सहिंजना (Majra Sahinjna) का है जहां शनिवार देर रात तेंदुए ने घर के बाहर सो रही एक महिला पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहिंजना निवासी माता प्रसाद मौर्य की पत्नी संध्या देवी (उम्र लगभग 30 वर्ष) शनिवार रात बिजली न होने के कारण गर्मी से राहत पाने के लिए घर के बाहर सो रही थीं।

पढ़ें :- क्या लखीमपुर सदर की कुर्मी दबदबे वाली पारिवारिक सीट पर, सपा कर पाएगी वापसी?

इसी दौरान देर रात तेंदुआ आया और उन्हें उठाकर लगभग 50 मीटर दूर विक्रम मौर्य के खाली पड़े स्थान पर ले गया जहां उसने महिला के गले पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और गांव के लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ शव को छोड़कर पास के केले के खेत में चला गया। परिजनों के अनुसार मृतका का एक तीन वर्षीय बच्चा भी है, जिसका नाम गोलू है।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की सूचना पर सिंगाही थाने के प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं, गांव के लोगों में वन विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली क्योंकि घटना के करीब दो घंटे बाद भी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। तेंदुए के लगातार हो रहे हमलों से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट : शुभम शक्ति धर त्रिपाठी,लखीमपुर खीरी

पढ़ें :- यूपी में ट्रांसफार्मर से टकराई कार, 3 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत, 3 घायल
Advertisement