Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बाकी उद्योगों की तरह ही textile और fashion sector में भी बहुजनों के पास न तो प्रतिनिधित्व है, न इसकी शिक्षा तक पहुंच : राहुल गांधी

बाकी उद्योगों की तरह ही textile और fashion sector में भी बहुजनों के पास न तो प्रतिनिधित्व है, न इसकी शिक्षा तक पहुंच : राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार छोटे और बड़े कारखानों में पहुंचकर वहां के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान वो उनकी समस्याओं को भी जानने की कोशिश करते हैं। हाल में ही वो textile design के कारखाने में पहुंचे, जहां वहां के लोगों से बातचीत की और उनके उद्योग के पारे में जाना।

पढ़ें :- मंत्रीगण सप्ताह में कम से कम एक दिन मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, कारपूलिंग या फिर सार्वजनिक परिवहन का करें उपयोग: सीएम योगी

राहुल गांधी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, मैं आज तक textile design के उद्योग में शीर्ष पर किसी OBC से नहीं मिला…ये बताया विक्की ने, एक युवा जिसने अपने हुनर के दम पर इस क्षेत्र में अपना व्यापार बनाया है। उनकी फैक्ट्री के कारीगर 12-12 घंटे तपस्या करते हैं, सुई धागे से जादू बुनते हैं-मगर हाल वही, हुनर की कदर नहीं।

उन्होंने आगे कहा, बाकी उद्योगों की तरह ही textile और fashion sector में भी बहुजनों के पास न तो प्रतिनिधित्व है, न इसकी शिक्षा तक पहुंच, और न ही नेटवर्क में जगह। विक्की जैसे होनहार लोगों से मिलकर मैं उनका काम सीखने की कोशिश करता हूं, ताकि दुनिया को भारतीय युवाओं का असली हुनर दिखे – ये पता चले कि काबिल और मेहनती होते हुए भी ये युवा उपेक्षा और अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु हैं। मेरी लड़ाई इसी चक्रव्यूह को तोड़ने की है – ताकि हर हुनरमंद को सिस्टम में घुसने का रास्ता मिल सके।

 

पढ़ें :- Gold-Silver Price : आयात शुल्क बढ़ने से सोना 8550 और चांदी 20500 रुपये महंगी, बाजार में हाहाकार
Advertisement