Indo-Asian News Service, नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक (Commercial) बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) की फंड मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड (SBI Funds Management Limited) साल 2027 में शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है। इसकी जानकारी बुधवार को सिटी इंडिया 2026 कॉन्फ्रेंस में एसबीआई के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने दी। कार्यक्रम के साइडलाइन में उन्होंने कहा कि SBI अपनी Asset Management Company का आईपीओ लाने की तैयारी में लगा हुआ है क्योंकि इसके लिए पहले से ही Securities and Exchange Board of India के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए गए हैं।
पढ़ें :- Stock Market Crash : 15 सौ से ज़्यादा शेयर 52 हफ़्ते के निचले स्तर पर पहुंचे, सेंसेक्स 1,636 अंक लुढ़का
कितना हो सकता है साइज?
सेट्टी ने आगे बताया, “SBI Asset Management Company की लिस्टिंग कैलेंडर साल 2027 में होने की काफी उम्मीद है।” साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि SBI Funds Management Limited का प्रस्तावित आईपीओ 13,000 करोड़ रुपए तक के होने की उम्मीद है। यदि यह इसी साइज के साथ आता है तो भारत की Asset Management Industry में अब तक का सबसे बड़ा Initial Public Offering होगा।
यह पूरा प्रस्तावित IPO ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होने की उम्मीद है। इसमें कुल शेयर होल्डिंग का करीब 10 प्रतिशत यानी करीब 20.37 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। प्रस्तावित संरचना के तहत, SBI कंपनी में लगभग 6.3 प्रतिशत हिस्सा बेचने की योजना बना रहा है, जबकि Joint Venture Partner, Amundi Asset Management लगभग 3.7 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी।
‘लॉन्ग टर्म पर करें फोकस’
पढ़ें :- 2929 करोड़ के फ्रॉड का मामला : सीबीआई ने अनिल अंबानी से दिल्ली में घंटे की पूछताछ
वर्तमान में SBI की 63 प्रतिशत और Amundi की 37 प्रतिशत हिस्सेदारी SBI Funds Management में है। सेट्टी ने भू-राजनीतिक तनाव और बाजार में अस्थिरता बढ़ने के बावजूद भी भारत के दीर्घकालिक आर्थिक दृष्टिकोण पर साकारात्मक सोंच अपनाया है। उन्होंने ये भी कहा कि पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था भू-राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रही है जो हर साल व्यवसायों और निवेशकों के लिए नई चुनौतियां लेकर आता है। हालांकि, उन्होंने निवेशकों से अल्पकालिक बाजार उतार-चढ़ाव के बजाय भारत की संरचनात्मक विकास गाथा पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
SBI की लिस्टिंग वाली होगी तीसरी कंपनी
चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने कहा कि सेंसेक्स को देखने के बजाय, भारत को एक दीर्घकालिक विकास की कहानी के रूप में देखिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत अब तेजी से 21वीं सदी की एक निर्णायक विकास गाथा के रूप में उभर रहा है। यह एक पिछड़ी अर्थव्यवस्था नहीं रह गई है। यदि प्रस्तावित लिस्टिंग सफल होती है, तो SBI Funds Management Limited, SBI कार्ड्स और SBI लाइफ इंश्योरेंस के बाद SBI की तीसरी सूचीबद्ध सहायक कंपनी बनकर उभरेगी।