1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ ट्रिपल हत्याकांड़: बैंक अफसर ने पत्नि को दिनदहाड़े गोली मारी, घर जाकर बहन की जान ली, फिर खुद को भी मारी गोली

लखनऊ ट्रिपल हत्याकांड़: बैंक अफसर ने पत्नि को दिनदहाड़े गोली मारी, घर जाकर बहन की जान ली, फिर खुद को भी मारी गोली

लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार को एक ही परिवार से जुड़ी तीन मौतों की खबर से सनसनी फैल गई। SBI में कार्यरत मानस बाजपेई ने पहले गोमती नगर स्थ्ति आईसीआईसीआई बाहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मारी। इसके बाद वह घर पहुंचा और अपनी बहन शीबा बाजपेई को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली...

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ, पर्दाफाश।  लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार को एक ही परिवार से जुड़ी तीन मौतों की खबर से सनसनी फैल गई। SBI में कार्यरत मानस बाजपेई ने पहले गोमती नगर स्थ्ति आईसीआईसीआई बाहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मारी। इसके बाद वह घर पहुंचा और अपनी बहन शीबा बाजपेई को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

पढ़ें :- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी आकाश आनंद की वापसी पर हो सकता है विचार : मायावती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

बैंक के बाहर पत्नी को बुलाया, फिर मारी गोली

बताया जा रहा है कि दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थीं और आलमबाग में रहती थीं। गुरुवार दोपहर मानस ने उन्हें फोन कर बैंक के बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद मानस ने दिव्या को गोली मार दी और वहां से निकल गया। दिव्या की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दिव्या ने करीब एक साल पहले मानस से तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

पढ़ें :- ‘तुम्हारी बेटी को मार डाला है’… औरैया में पत्नी की हत्या के बाद पति ने ससुर को खुद बताया राज

 

घर पहुंचकर बहन को भी गोली मारी

पत्नी को गोली मारने के बाद मानस हुसड़िया चौराहे के पास स्थित अपने किराए के मकान पर पहुंचा। यहां उसकी बहन शीबा बाजपेई भी उसके साथ रहती थी। करीब साढ़े 12 बजे मानस के घर पहुंचने की जानकारी सामने आई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक घर में जाने के कुछ देर बाद उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद अंदर से आवाज सुनाई दी। पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि मानस ने अपनी बहन को गोली मार दी थी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

दिव्या यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं

पढ़ें :- पत्रकारपुरम् में 14 से 24 सितंबर तक होगा श्री गणेश महोत्सव, रोजाना होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम

दिव्या मिश्रा को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि वह यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। प्रज्ञा मिश्रा का यूट्यूब में उल्टा चशमा नाम का एक न्यूज चैनल है जिसमें करीब 85 लाख सब्सक्राईबर है।वहीं मानस SBI में काम करता था। दोनों भाई-बहन किराए के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। हत्या और इसके बाद हुई दोनों मौतों की वजह क्या रही, इसका स्पष्ट पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

पढ़ें :- Video- ग्रामीणों ने रोका पर नहीं माने... बरेली में नदी के तेज बहाव से बाइक समेत बहे तीन युवक, अभी भी तलाश जारी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...